29 मई 2014 - 12:48
बोको हराम द्वारा मरने वालों की संख्या 55 पहुंची।

पूर्वोत्तरी नाइजेरिया में गांव और सैन्य प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

पूर्वोत्तरी नाइजेरिया में गांव और सैन्य प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी गुट बोको हराम के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।
अलयौमुस्साबे वेबसाइट ने स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पिछले अड़तालीस घंटों के दौरान यूबी प्रांत के दामातोरू शहर की सैन्य छावनी और पूर्वोत्तरी प्रांत बोरनो एक गांव पर आतंकवादी गुट बोको हराम के सशस्त्र हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने बोरनो प्रांत में छह चर्चों और स्कूलों को आग लगा दी।
इस प्रांत के निवासियों ने आतंकवादी गुट बोको हराम की हिंसक कार्यवाहियों को रोकने के लिए सरकार की मदद की थी और इस हमले को उसकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

टैग्स